नहीं जानते होंगे अंगूर खाने के ये फायदे
नहीं जानते होंगे अंगूर खाने के ये फायदे :-
अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी हैं। सर्दियों में ज्यादा मिलने वाला यह फल कई बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर है।
अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके और भी ओषधीय गुण -
- रोजाना अंगूर खाने से अल्जाइमर रोग से बचाव होता है।
- डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
- माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
- हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।
- भोजन के रूप में अंगूर कैंसर, क्षय (टीबी) पायोरिया, ऐपेण्डीसाटिस, बच्चों का सूखा रोग, सन्धिवात, फिट्स, रक्त विकार, आमाशय में घाव, गांठे, उपदंश (सिफलिस), बार-बार मूत्रत्याग, दुर्बलता आदि में दिया जाता है। अंगूर अकेला खाने पर ही फादेमंद है, ध्यान रहे कि इसे किसी और खाद्य पदार्थ के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
Comments
Post a Comment
Thank you for Coming Into This Website